IPL 2022 Mega Auction, All 10 Teams Retain Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन का बिगुल बज चुका है. आगामी सीजन की नीलामी में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है. कल यानी शनिवार, 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से बेंगलुरु में खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इस बार मेगा ऑक्शन है, और इसी कारण यह दो दिन का कार्यक्रम होगा. इससे पहले जानिए सभी 10 टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं.

लखनऊ और अहमदाबाद ने इन खिलाड़ियों को किया साइन

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, दोनों नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ियों को साइन करने का मौका था. लखनऊ ने केएल राहुल (15 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (11 करोड़) और रवि बिश्नोई (4 करोड़) को साइन किया. वहीं अहमदाबाद (टीम का नाम गुजरात टाइटंस) ने हार्दिक पांड्या (15 करोड़), शुभमन गिल (7 करोड़) और राशिद खान (15 करोड़) को अपनी टीम में शामिल किया.

पुरानी आठ टीमों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स- रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़).

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोटर्जे (6.5 करोड़).

कोलकाता नाइट राइडर्स- आंद्रे रसेल (12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमरार (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), पोलार्ड (6 करोड़)

पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल (14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़, यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (15 करोड़), ग्लैन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन (14 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़).

यह भी पढ़ें-

<a href="
https://ift.tt/3KWS28Q विश्व कप विजेता कप्तान Yash Dhull को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, कोहली-धोनी से तुलना पर कही ये बात
TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE :
https://ift.tt/e9oIrSn
comment 0 Comments
more_vert