MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Watch: बाबर आजम के लिए आरोन फिंच लाए केक, इस तरह मना पाक कप्तान का बर्थडे, वीडियो वायरल

Watch: बाबर आजम के लिए आरोन फिंच लाए केक, इस तरह मना पाक कप्तान का बर्थडे, वीडियो वायरल
sports news

Babar Azam Birthday Celebration Video: शनिवार को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया. दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने के लिए पाकिस्तान टीम के अलावा बाकी टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है. इस टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है, लेकिन आज सभी 16 टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही बाबर आजम का बर्थडे अलग अंदाज में मनाया गया. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बर्थडे सेलीब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काटा केट

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले सभी 16 टीमों के कप्तानों के बीच सवाल-जवाब का दौर चल रहा था, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऑरोन फिंच स्टेज पर केक लेकर आए. ऑरोन फिंच ने केक बाबर आजम को दिया, जिसके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मुस्कुराते हुए स्टेज पर ही केक काट दिया. बाबर आजम का यह बर्थडे सेलीब्रेशन कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस को इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

Finch presenting #BabarAzam𓃵 with cake for his birthday 🎉#HappyBirthdayBabarAzam pic.twitter.com/UNIYpmVpkO
— Muhammad Faizan (@KhanFaizan645) October 15, 2022

Happy birthday @babarazam258 🎂

That cake looks good! 😋#T20WorldCup pic.twitter.com/JFNeBLoVg5
— ICC (@ICC) October 15, 2022

आईसीसी ने फोटो शेयर कर दी बधाई

वहीं, आईसीसी ने भी फोटो शेयर कर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जन्मदिन की बधाई दी है. आईसीसी ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे बाबर आजम, केक अच्छा दिख रहा है.' दरअसल, बाबर आजम के बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए जो स्पेशल केक मंगाया गया, वह पाकिस्तान टीम की जर्सी कलर से ही बनाया गया था. केक के ऊपर क्रिकेट पिच बना हुआ था, जिसके दोनों तरफ स्टंप लगे थे. इसके अलावा इस फोटो में बर्थडे बॉय बाबर आजम के अलावा नमीबिया, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड के कप्तान नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/dfzeP0L स्टुअर्ट ब्रॉड ने वीडियो ट्वीट कर बेन स्टोक्स को किया ट्रोल, इंग्लैंड टेस्ट कप्तान ने ऐसे दिया जवाब

<a href="https://ift.tt/xTroIKU World Cup Records: सबसे सफल बल्लेबाज से लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी तक, ये हैं टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-10 रिकॉर्ड्स

TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/7acul4y

Related Post

Leave your opinion on it.

hihi

:D
=D
:-d

:P
:o

(o)

(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(

=p~

(y)
(f)
x-)
(k)
(h)
(c)
cheer
(li)
(pl)