Dhoni and Sakshi Video: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि वह संन्यास के बाद भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. भारत के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर सक्रिय भी नहीं रहते हैं.उनकी वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन धोनी की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में साक्षी और एमएस धोनी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच एक मीठी नोकझोंक होते नजर आ रही है.

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है साक्षी- धोनी
सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी के वायरल हो रहे इस वीडियो में साक्षी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं. वहीं धोनी इस वीडियो में कहते हैं कि देखो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या-क्या कर रही है. इसके जवाब में साक्षी कहती हैं कि धोनी के फॉलोअर्स उनसे भी प्यार करते हैं. वहीं साक्षी के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद साक्षी यह भी कहती हैं कि वह उनका ही एक हिस्सा हैं. हमेशा की तरह धोनी और साक्षी का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. दोनों का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

[tw]
https://twitter.com/msdfansofficial/status/1222898883660898305?s=20&t=5sMwCFJnFQAWtY_Mbd_cqQ[/tw]

यूएस ओपन देखते भी नजर आए थे धोनी
हाल ही में धोनी क्रिकेट छोड़कर टेनिस का आनंद लेते दिखाई दिए. धोनी आर्थर ऐश स्टेडियम में यूएस ओपन 2022 का एक मैच देखते हुए नजर आए. यह मुकाबला स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज और इटली के जानिक सिनर के बीच हुआ. वहीं आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं. वह अगले साल आईपीएल 2023 में भी इस टीम के लिए कप्तानी करते और मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a href="
https://ift.tt/xOgFu7N vs AUS: इन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं मैच

<a href="
https://ift.tt/p751kqH World Cup 2022: सुनील नरेन ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, कोहली के साथ तुलना पर दिया जवाब
TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE :
https://ift.tt/TQEwnPH
comment 0 Comments
more_vert