Assam Landslide: गुवाहाटी के पास बोरेगांव में भूस्खलन, मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत

Landslide in Assam: असम की राजधानी गुवाहाटी (Guwahati) के बोरेगांव (Boragaon) इलाके के पास निजारापार (Nizarapar) में मंगलवार 14 जून को हुए लैंडस्लाइड हुआ और इसके मलबे में दबकर चार मजदूर जिंदा दफन हो गए. जहां लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ ये मजदूर वहां रह रहे थे. ये मजदूर मलबे में बस गए और वहीं उनकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद फायर बिग्रेड, आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंची और मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला.गुवाहाटी के डीसीपी वेस्ट नबनीत महंता (Nabaneet Mahanta) के नमुताबिक मजदूरों के शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. इलाके में खोज और बचाव अभियान जारी है.

भारी बारिश से हुआ लैंडस्लाइड

Assam | Four die in landslide that took place at Nizarapar area near Boragaon in Guwahati, today

Four labourers were residing at the spot where landslide occurred. They got trapped under the debris & died. Their bodies were recovered: Nabaneet Mahanta, DCP West, Guwahati pic.twitter.com/JmFEfiBywj
— ANI (@ANI) June 14, 2022

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात से ही निजारापार इलाके में तेज बारिश हो रही थी. मंगलवार को हुए इस लैंडस्लाइड की वजह इस तेज बारिश को माना जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये मजदूर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और भवन निर्माण काम में लगे थे. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नंदिनी काकाती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचीं.

नींद में होने से नहीं चला पता लैंडस्लाइड का

पुलिस के मुताबिक उन्हें लोकल लोगों से जानकारी मिली कि मजदूरों को रात में गहरी नींद में होने से लैंडस्लाइड होने का पता नहीं चल पाया. उनके कमरों की दीवार टूटने से पहाड़ों की मिट्टी अंदर आ गई थी. इनमें से चार में से तीन मजदूर धुबरी से और एक कोकराझार का रहने वाला था.

ये भी पढ़ेंः

Assam: असम में हेल्थ सेक्टर में कितना हुआ विकास? रोजगार को लेकर क्या हुए काम? BJP विधायक जयंत मल्लबरुआ ने बताई ये बात

Assam Rohingya: असम के सिलचर में 12 बच्चों सहित 26 रोहिंग्या पकड़े गए, पुलिस कर रही छानबीन
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/UjZmaYK
comment 0 Comments
more_vert