MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Republic Day Parade 2022: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी में यूपी ने मारी बाजी, लोकप्रिय श्रेणी में महाराष्ट्र जीता

Republic Day Parade 2022: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी में यूपी ने मारी बाजी, लोकप्रिय श्रेणी में महाराष्ट्र जीता
india breaking news

Republic Day Parade 2022: गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकियों और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं. तीनों सेनाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), अन्य सहायक बलों और विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों (यूटी) की झांकियों के मार्चिंग दलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायकों के तीन पैनल बनाए गए थे.

पैनलों के आकलन के आधार पर भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते को तीनों सेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते के रूप में चुना गया है. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता नामित किया गया है.

उत्तर प्रदेश की झांकी को 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है. उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' विषय पर केंद्रित थी. दूसरा स्थान 'पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना' पर आधारित झांकी के लिए कर्नाटक को मिला. तीसरा स्थान मेघालय को 'मेघालय का 50 वर्षों का राज्यत्व और महिला संचालित सहकारी संघो और स्वयं सहायता समूहों के लिए सम्मान’ पर अपनी झांकी के लिए गया.

नौ झांकियां गणतंत्र दिवस परेड में हुई थीं शामिल

शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा नागर विमानन मंत्रालय की झांकियों को केन्द्रीय मंत्रालयों की श्रेणी में संयुक्त विजेता घोषित किया गया है. शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकी का मंत्रालय की झांकी का विषय 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' था, जबकि नागर विमानन मंत्रालय की झांकी 'उड़े देश का आम नागरिक' विषय पर केंद्रित थी. केंद्रीय मंत्रालयों की नौ झांकियां गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थीं.

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की 'सुभाष @125' विषय पर केंद्रित झांकी को और 'वंदे भारतम्' नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया है.

लोकप्रिय श्रेणी

इसके अलावा, पहली बार, आम जनता को माईगॉव मंच के माध्यम से लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते और सर्वश्रेष्ठ झांकियों के लिए मतदान करने के लिए आमंत्रित किया गया. ऑनलाइन मतदान 25-31 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित किया गया.

अंतिम परिणामों के अनुसार, भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दल को तीनों सेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते के रूप में चुना गया है. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में घोषित किया गया.

महाराष्ट्र की झांकी का विषय जैव विविधता एवं जैव-प्रतीक

महाराष्ट्र को राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया. महाराष्ट्र की झांकी ' महाराष्ट्र की जैव विविधता एवं जैव-प्रतीक' विषय पर आधारित थी. दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश को मिला, जबकि 'जम्मू एवं कश्मीर बदलता रूप’ विषय पर केंद्रित जम्मू-कश्मीर की झांकी तीसरे स्थान पर रही. संचार मंत्रालय व डाक विभाग की झांकी को केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में घोषित किया गया. इस झांकी का विषय 'भारतीय डाक:संकल्प @ 75 वर्ष- महिला सशक्तीकरण' था.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/RwO4rVj Weather Report: आज भी दिल्ली में गरज के साथ होगी बारिश, सर्दी के मामले में 19 सालों में रिकॉर्ड टूटा

<a href="https://ift.tt/eTZg93d Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, जानिए यहां
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/7R8nFKHEJ

Related Post

Leave your opinion on it.

hihi

:D
=D
:-d

:P
:o

(o)

(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(

=p~

(y)
(f)
x-)
(k)
(h)
(c)
cheer
(li)
(pl)