Controversial Statements on President: कभी ‘राष्ट्रपत्नी’ तो कभी 'मूर्ति'... जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कब-कब किस नेता ने दिया विवादित बयान

President Draupadi Murmu: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से राजनीति गर्मा गई है. यह पहली बार नहीं है जब द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ किसी नेता ने विवादित बयान जारी किया हो. इससे पहले भी कई नेता ऐसे बयान दे चुके हैं. फिलहाल जिस विवाद की निंदा हो रही है, वो कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) का है.

दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू के नमक वाले बयान का पलटवार करते हुए कहा था कि 'द्रौपदी जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले. ये चमचागिरी की हद है. ये कहती हैं कि 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं. ये खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता चलेगा. चलिए अब आपको बताते हैं कि ऐसे कितने नेता हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान दिए हैं.

अधीर रंजन चौधरी

27 जुलाई को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसपर काफी हंगामा हुआ था. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ का इस्तेमाल किया था. इस टिप्पणी के बाद वह बुरी तरह निशाने पर आ गए थे.

अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'अशोभनीय' शब्द बोलकर फंस गए हैं. ABP से बातचीत के दौरान अधीर रंजन ने मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कह दिया था. उन्होंने अब माफी मांग ली है.@awasthis #PresidentMurmu #DroupadiMurmu #AdhirRanjanChowdhury pic.twitter.com/T0BjSLrBnl
— ABP News (@ABPNews) July 28, 2022

तेजस्वी यादव

16 जुलाई को शिवहर में तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए. हमें एक मजबूत राष्ट्रपति चाहिए. हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं. यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा, लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी को हमने कभी नहीं सुना है. वे जब से उम्मीदवार बनी है उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं की. उनके इस बयान को लेकर भी काफी विवाद हुआ था.

अजय कुमार

वहीं, 13 जुलाई को कांग्रेस नेता अजय कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि, एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू "भारत की एक बहुत ही बुरी फिलॉसफी" का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी उम्मीदवारी को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाया जाना चाहिए. यह सिर्फ द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है. यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं. हमारे पास राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं. फिर हाथरस जैसा कांड हुआ. क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की स्थिति और खराब हो गई है.

#WATCH | Yashwant Sinha is good candidate, Droupadi Murmu is a decent person but she represents evil philosophy of India. We shouldn't make her symbol of tribals...Ram Nath Kovind is President but atrocities happening on SCs. Modi govt's fooling people: Congress leader Ajoy Kumar pic.twitter.com/E2vFyTT0aP
— ANI (@ANI) July 13, 2022

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू पर 'गुजरात नमक' वाला बयान देकर फंसे उदित राज, NCW ने लिया एक्शन, अब देना होगा जवाब

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजरात के नमक वाले बयान पर उदित राज ने लांघ दी मर्यादा, बीजेपी भड़की, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/JGqVpYU
comment 0 Comments
more_vert