BB Lal Death: 101 की आयु में बीबी लाल का निधन, अयोध्या में खोजे थे राम मंदिर के सबूत, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi Pays Tribute to BB Lal: पुरातत्वविद् (Archaeologist) और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित बीबी लाल (BB Lal) का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया.

बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या (Ayodhya) में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि लाल एएसआई के सबसे कम उम्र के महानिदेशकों में से एक थे और वह 1968 से 1972 तक पद पर रहे थे.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री बीबी लाल एक महान व्यक्ति थे. संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है. उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा किया. उनके निधन से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. ओम शांति.’’

Shri BB Lal was an outstanding personality. His contributions to culture and archaeology are unparalleled. He will be remembered as a great intellectual who deepened our connect with our rich past. Pained by his demise. My thoughts are with his family and friends. Om Shanti. pic.twitter.com/eA3MlNI27Q
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2022

बीबी लाल के निधन पर अन्य प्रतिक्रियाएं

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश ने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है. उन्होंने कहा कि लाल ने चार दशकों से अधिक समय तक भारत के पुरातत्व उत्खनन एवं प्रयासों और पुरातत्वविदों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पुरातत्व के क्षेत्र में पद्म विभूषण प्रोफेसर बीबी लाल का उल्लेखनीय योगदान है. वह अपने क्षेत्र के अगुआ थे. उन्होंने अपना जीवन इस विषय के लिए समर्पित किया. उनका काम आने वाली पीढ़ियों को सिखाता और प्रभावित करता रहेगा. महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि.’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एएसआई में हम सभी उनके जाने से दुखी हैं. उन्होंने विद्वानों की चार पीढ़ियों से अधिक का मार्गदर्शन किया और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया.’’

ये भी पढ़ें-

ABP News Survey: गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष होने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

ABP C-Voter Survey: नीतीश प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी को फायदा या नुकसान? हैरान कर रहे आंकड़े
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/cYQFvuN
comment 0 Comments
more_vert