MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

President Oath Ceremony: 'शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं दी गई उचित सीट' विपक्ष ने आरोप लगाते हुए लिखा पत्र

President Oath Ceremony: 'शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं दी गई उचित सीट' विपक्ष ने आरोप लगाते हुए लिखा पत्र
india breaking news

Mallikarjun Kharge Seat Controversy: द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति (President) के रूप में शपथ दिलाई गई. हालांकि, समारोह में विवाद खड़ा हो गया और विपक्षी दलों द्वारा राज्यसभा (Rajya Sabha) के सभापति को एक पत्र सौंपा गया जिसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का अनादर करने का आरोप लगाया गया. कांग्रेस (Congress) और कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ऐसी सीट पर बैठाया गया जो उनकी पद की गरिमा के अनुरूप नहीं थी.

उन्होंने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर ये दावा भी किया कि एक वरिष्ठ नेता का जानबूझकर अनादर किया गया है जिसको लेकर वे हैरानी और विरोध जताते हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर ये पत्र साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे की सीट पर विवाद

पत्र में इन दलों ने कहा, "आज राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे को ऐसी सीट पर बैठाया गया जो उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है. हम वरिष्ठ नेता के प्रति दिखाए गए इस अपमान पर अपना विरोध व्यक्त करने के लिए लिख रहे हैं."

संसद के केंद्रीय कक्ष में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी. द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) 64 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनी हैं. साथ ही वे आजादी के बाद जन्म लेने वाली पहली शख्सियत हैं जो राष्ट्रपति बनीं.

ये भी पढ़ें-

President Droupadi Murmu: द्रौपदी मूर्मु बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, CJI ने दिलाई शपथ, बोलीं- महिलाओं और युवाओं के हित होंगे सर्वोपरि

भारत में गरीब सपने देख सकता है, मेरा चुना जाना इसका सबूत... पढ़िए पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पूरा भाषण
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/71xyYLd

Related Post

Leave your opinion on it.

hihi

:D
=D
:-d

:P
:o

(o)

(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(

=p~

(y)
(f)
x-)
(k)
(h)
(c)
cheer
(li)
(pl)