IPL 2022: शनिवार शाम मुंबई इंडियंस (MI) दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने होगी. इस सीजन यह मुंबई इंडियंस (MI) का आखिरी मैच होगा. मुंबई इंडियंस (MI) फैंस को उम्मीद थी कि इस आखिरी मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका जरूर मिलेगा. दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर पिछले 2 सीजन से मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े हैं. लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इस बीच कई दिग्गजों और मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े लोगों का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के पास अर्जुन तेंदुलकर जैसे अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का बेहतर मौका है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्जुन को मिल सकता है मौका

मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, इससे पिछले सीजन में भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस (MI) के साथ ही थे. लेकिन उन्हें अब तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इस सीजन के अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस (MI) इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है. इस बीच अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर किया है. इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर को यॉर्कर फेंकते देखा जा सकता है. अर्जुन तेंदुलकर के इस स्टोरी से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस (MI) इस खिलाड़ी को अपने प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है.

रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर के खेलने के दिए संकेत

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के साथ पिछले 2 सालों से जुड़े हैं. लेकिन अब तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है. इस वजह से 5 बार की आईपीएल चैंपियन ने अपने प्लेइंग इलेवन में कई खिलाड़ियों को आजमाया. लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इस सीजन मुंबई इंडियंस (MI) के टोटल 24 खिलाड़ियों में 21 खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका मिला है. जबकि महज 3 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है. इन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल और राहुल बुद्धि शामिल है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए थे कि आखिरी मैच में ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा. रोहित के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आखिरी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="
https://ift.tt/lypmAoa vs RR: राजस्थान से मिली हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान एमएस धोनी?

<a href="
https://ift.tt/JdThHLA 2022: आईपीएल इतिहास के बेस्ट स्पिनर साबित हुए युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे

TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE :
https://ift.tt/mLlxMoE
comment 0 Comments
more_vert