MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Watch: हरमनप्रीत ने लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ कुछ इस अंदाज में जड़ डाले 143 रन

Watch: हरमनप्रीत ने लगा दी चौकों-छक्कों की झड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ कुछ इस अंदाज में जड़ डाले 143 रन
sports news

India Women vs England Women: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए भारतीय टीम (Indian Team) को मैच के साथ-साथ सीरीज में भी जीत दिला दी. 23 सालों में इंग्लैंड की सरजमीं पर यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. इस मैच में हरमनप्रीत को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी चुना गया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने 111 गेंद पर ताबड़तोड़ 143 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 18 चौके और 4 छक्के जड़े. हरमनप्रीत ने 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद अगली 11 गेंदों पर उन्होंने 43 रन जड़े. डेथ ओवर्स में उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने 334 रन विशाल लक्ष्य रखने में सफल हुई.

Captain Harman was on a rampage against 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 tonight 🔥

📹 | Watch @ImHarmanpreet's masterclass of 1️⃣4️⃣3️⃣*, her maiden 💯 against England that took the #WomenInBlue to a huge total of 3️⃣3️⃣3️⃣ 😮#ENGvIND #HarmanpreetKaur #TeamIndia #SonySportsNetwork #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/9U9X2ZJE59
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 21, 2022

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी
हरमनप्रीत कौर का यह पांचवां वनडे शतक हैं. वह सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना (5) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. भारत की ओर से सबसे ज्याद वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड मिताली राज (7) के नाम दर्ज है. हरमनप्रीत ने अपने इस विशाल स्कोर के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह भारतीय महिला बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले साल 2017 में दीप्ति शर्मा ने 188 रन और हरमनप्रीत ने 171 रन की पारियां खेली थी.

88 रन से जीती भारतीय टीम
बुधवार रात को कैंटबरी में खेले गए  सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 88 रन से करारी शिकस्त दी. इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हरमनप्रीत के 111 रन के अलावा हरलीन देओल (58) और स्मृति मंधाना (40) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. जवाब में 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 245 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 57 रन देकर 4 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें...

Watch: गुस्सा या मज़ाक! रोहित शर्मा ने पकड़ी थी दिनेश कार्तिक की गर्दन, जानिए क्या है पूरा किस्सा

Indian Bowlers: डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी बन गई सबसे बड़ी समस्या, एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इसी वजह से हारे
TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/cb02CmP

Related Post

Leave your opinion on it.

hihi

:D
=D
:-d

:P
:o

(o)

(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(

=p~

(y)
(f)
x-)
(k)
(h)
(c)
cheer
(li)
(pl)