'बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिए, कर्मियों से उतरवाए जूते के डिस्पोजल कवर', RLD ने वीडियो शेयर कर मंत्री पर लगाए आरोप

RLD accuses the minister Baby Rani Maurya: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो शेयर करके उनपर कर्मचारियों से जूते के डिस्पोजल उतरवाने के आरोप लगाए हैं. आरएलडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए.

आरएलडी ने लिखा, 'बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए.' बता दें कि बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के ग्राम घाटमपुर में अन्न प्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई पहुंचीं थीं. यहां पर उन्होंने इकाई का निरीक्षण किया. कैबिनेट मंत्री ने प्रसूता महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए बनने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता को चेक किया.

भाजपा की मंत्री बेबी रानी मौर्या की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए।

सत्ताधारियों की ये मानसिकता उनके संगठन के आदर्शों को प्रदर्शित कर रही है।@BJP4UP pic.twitter.com/gcc7lZBfmB
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) May 14, 2022

यहां पर मंत्री को पता चला कि गेहूं सड़ रहा है तो इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है. मंत्री ने गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार देने के लिए सख्त निर्देश दिए.

सपा ने भी साधा निशाना

इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने भी उनपर निशाना साधा. सपा ने ट्विटर पर लिखा कि सत्ता के नशे में मगरूर हो चुके हैं हुक्मरान. उन्नाव में अन्नूपूरक पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने जूते के डिस्पोजल कवर को वहां पर मौजूद स्टाफ़ से निकलवाया. मंत्री महोदया आपको अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/4jPiw2h Jakhar Leave Congres: चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका, सुनील जाखड़ ने छोड़ी पार्टी, बोले- गुड लक एंड गुड बाय

<a href="https://ift.tt/1PVhlTu Fire: 'हादसे के वक्त चल रही थी मीटिंग, बच सकती थी कई लोगों की जान', तीसरे फ्लोर से छलांग लगाने वाली विमला ने सुनाई आपबीती
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/xT2eMZu
comment 0 Comments
more_vert