MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

Watch: 'विवादित गेंद' को लेकर पिच पर उलझे चहल और कुलदीप, बाउंड्री पर पंत और बटलर में हुई कहासुनी

Watch: 'विवादित गेंद' को लेकर पिच पर उलझे चहल और कुलदीप, बाउंड्री पर पंत और बटलर में हुई कहासुनी
sports news

IPL में शुक्रवार रात को खेले गए मुकाबले में एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के आखिरी ओवर में एक विवादित गेंद को लेकर यह ड्रामा हुआ. यह ड्रामा इस हद तक पहुंच गया कि कहीं पिच पर दोनों टीमों के खिलाड़ी उलझते दिखाई दिए तो कहीं बाउंड्री पर इन टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई. पूरा मामला क्या है, यहां पढ़ें..

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद पर 36 रन की दरकार थी. क्रीज पर रोवमेन पावेल खड़े थे और गेंदबाजी का जिम्मा ओबेद मैकॉय पर था. मैकॉय की शुरुआती तीन गेंदों पर रोवमेन ने तीन छक्के जड़कर दिल्ली के जीत की आस जगा दी थी. ऐसा लग रहा था मानो वह बाकी तीन गेंदों पर भी छक्के जड़कर दिल्ली को मैच जीता देंगे. लेकिन तभी एक गड़बड़ हो गई.

दरअसल जिस तीसरी गेंद पर पावेल ने मैकॉय को छक्का जड़ा था, वह गेंद फुलटॉस थी और कमर से ऊपर जाती नजर आ रही थी. इस पर डगआउट में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों और स्टाफ ने इसे नो बॉल दिए जाने की मांग की. अगर ऐसा होता तो दिल्ली को 4 गेंद पर 18 रन की जरूरत होती और दिल्ली जीत के और करीब पहुंच जाती. लेकिन अंपायर ने दिल्ली की इस मांग को खारिज कर दिया.

मैदान पर इसे लेकर काफी देर तक खेल रूका रहा. ऋषभ पंत ने इस गेंद को नो बॉल नहीं दिए जाने पर अपने बल्लेबाजों को मैदान से वापस बुलाने तक का इशारा कर दिया. इस दौरान डग आउट में दिल्ली के सहायक कोच शेन वॉटसन भी ऋषभ पंत को समझाते नजर आए लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य को भी अंपायर से बातचीत करने के लिए मैदान पर भेज दिया. ऋषभ के इस बर्ताव पर राजस्थान के जोस बटलर भड़क गए और बाउंड्री पर उनकी ऋषभ पंत के साथ कहासुनी हो गई.

Pathetic Umpiring and it was a sure shot No ball !!!!

Rishabh Pant just followed did his mentor !!!! Nothing else !!!!

.#DCvsRR #RRvDC #JosButtler #IPL #IPL2022 #TATAIPL2022 #Buttler #HallaBol #RishabhPant #NoBall #DelhiCapitals #RovmanPowell #Pant pic.twitter.com/zRKJI8jrhx
— Utkarsh Yadav (@RishabhPant_Fan) April 22, 2022

इसी दौरान पिच पर भी राजस्थान और दिल्ली के खिलाड़ी आमने-सामने हो गए. कुलदीप यादव पिच के बीचोबीच खड़े होकर डग आउट की ओर इशारों से बात करने लगे. इस पर चहल ने उन्हें धक्का देकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाने के लिए कहा.

Meanwhile Chahal and Kuldeep
😂#RRvsDC #pant #Powell #umpires pic.twitter.com/MPgYsJitvU
— Jignesh (@odjignesh18) April 22, 2022

दिल्ली कैंप चाहता था कि इस विवादित गेंद पर थर्ड अंपायर फैसला ले लेकिन ऐसा हो न सका. गेंद को नो बॉल नहीं दिया गया और मैच चलता रहा. इस घटनाक्रम के बाद रोवमेन की लय बिगड़ गई और आखिरी तीन गेंदों पर वह महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ दिल्ली ने यह मैच 15 रन से गंवा दिया.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: हैदराबाद कैंप में मस्ती भरी शाम, 'सनराइजर्स गॉट टैलेंट' में डेल स्टेन बने हॉलीवुड स्टार तो भुवी ने अपनाया कैरेबियाई लुक

IPL 2022 में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं दिख पाएगी यह जोड़ी! पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्या है कारण
TAG : sports news,sports,latest sports news, latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/EvTVKGU

Related Post

Leave your opinion on it.

hihi

:D
=D
:-d

:P
:o

(o)

(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(

=p~

(y)
(f)
x-)
(k)
(h)
(c)
cheer
(li)
(pl)