Russia- Ukraine War: यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजा जाएगा विमान, सरकार देगी किराया

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है. यूक्रेन में हालात बेहद खराब हो गए हैं और अब भी वहां पर हजारों भारतीय फंसे हैं. वे केंद्र सरकार से उन्हें बचाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन्हें वहां से बचाया जाए. केंद्र सरकार भी यूक्रेन के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. उसने अब यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए विमान भेजने का फैसला किया है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए विमान भेजेगी. यात्रियों का किराया केंद्र सरकार देगी. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी भी जारी किया है. दूतावास की ओर से भारतीयों से सुरक्षित, सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दूतावास यूक्रेन में भारतीयों की लगातार मदद कर रहा है. केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीयों को वापस लाने पर काम कर रहा है.

Important Advisory to all Indian Nationals/Students in Ukraine as on 25 February 2022.@MEAIndia @PIB_India @DDNewslive @PIBHindi @DDNational @IndianDiplomacy @PMOIndia pic.twitter.com/79124Ks0Sm
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 25, 2022

इससे पहले विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने गुरुवार को बताया था पिछले कुछ दिनों में 4000 भारतीय नागरिक पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमने करीब एक महीने पहले यूक्रेन में भारतीय नागरिकों का पंजीकरण शुरू किया था. ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर, हमने पाया कि 20,000 भारतीय नागरिक वहां थे.

ये भी पढ़ें- रूसी हमले में जब यूक्रेन में एक साइकिल सवार पर गिरा बम का गोला, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Russia-Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा- यूक्रेन के 243 सैनिकों ने किया सरेंडर, मार गिराए 5 लड़ाकू विमान, ड्रोन-हेलिकॉप्टर
TAG : imdia news,news of india,latest indian news,india breaking news,india,latest news,recent news,breaking news,news SOURCE : https://ift.tt/a3pB0U6
comment 0 Comments
more_vert